अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुँची राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
फरीदाबाद :- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस व महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, फरीदाबाद द्वारा सेक्टर 11 में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, केसरिया भारत – अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन, देव मानव सेवा ट्रस्ट की संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों ने बहुत ही सुंदर आध्यात्मिक संदेश दिये जो हमारे जीवन के लिए अनमोल हैं। अम्बिका शर्मा ने कहा कि हम महिलाओं को एकजुट रहना चाहिए और बेटी और बेटे दोनों को अच्छे संस्कार देने चाहिए जिससे भविष्य में सामाजिक बुराइयों ओर रोक लग सके।