झिंवरहेडी स्कूल से बेदाग छवि के साथ सेवानिवृत्त हुए मास्टर राजपाल सागवाल

झिंवरहेडी स्कूल से बेदाग छवि के साथ सेवानिवृत्त हुए मास्टर राजपाल सागवाल।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सेवानिवृत्ति पर मास्टर राजपाल सागवाल का ग्राम पंचायत एवं स्टाफ सदस्यों ने किया जोरदार अभिनंदन।

कुरुक्षेत्र, 28फरवरी : आज राजकीय माध्यमिक विद्यालय झिंवरहेडी में एस.एस. मास्टर राजपाल सागवाल 30 साल की सेवा उपरांत बेदाग छवि के साथ सरकारी सेवा पूरी करके सेवानिवृत्त हो गए हैं । उनकी सेवानिवृत्ति पर विद्यालय के अंदर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया। सेवानिवृत्ति पर बोलते हुए झिंवरहेडी स्कूल के भूतपूर्व मुख्याध्यापक दलबीर मलिक ने कहा कि मास्टर राजपाल सागवाल एक बहुत ही अनुभवी तथा छात्रों के हितैषी एवं स्टाफ सदस्यों के सहयोगी और स्वभाव से विनम्र एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। उनकी इस कार्यशैली की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है ।कार्यक्रम में मंच संचालन प्राथमिक विंग के वरिष्ठ अध्यापक अमित मलिक ने किया। विद्यालय के मुख्याध्यापक मंजीत पुनिया ने सेवानिवृत्त मास्टर राजपाल सागवाल व अन्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और सेवानिवृत्त मास्टर राजपाल सागवाल की कार्यशैली की प्रशंसा की एवं सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय सलपानी कला के मुख्य अध्यापक बलवान सिंह एवं संस्कृत अध्यापक रमेश शास्त्री ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व संस्कृत अध्यापक बजिंदर शास्त्री एवं मलकीत सिंह सैनी ने भी मास्टर राजपाल सागवाल की कार्यशैली की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यालय स्टाफ सदस्यों ने सेवानिवृत्त मास्टर राजपाल सागवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिवार के सदस्य एवं विधालय के स्टाफ सदस्य अमित मलिक, महिन्द्र पाल , धर्मवीर सुरेंद्र, सुनील मच्छाल व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
दलबीर मलिक
सेवानिवृत्त मुख्याधपक
राजकीय माध्यमिक विद्यालय झिंवरहेडी एवं अन्य स्टाफ सदस्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਕੌਮੀ ਵਿਗਿਆਨ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਸਾਇੰਸ ਸਿਟੀ ਦਾ ਵਿਜਿਟ ਆਯੋਜਿਤ</em>

Tue Feb 28 , 2023
ਕੌਮੀ ਵਿਗਿਆਨ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਸਾਇੰਸ ਸਿਟੀ ਦਾ ਵਿਜਿਟ ਆਯੋਜਿਤ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 28 ਫਰਵਰੀ 2023 [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= 28 ਫ਼ਰਵਰੀ ਦਾ ਦਿਨ ਕੌਮੀ ਵਿਗਿਆਨ ਦਿਵਸ ਵਜੋਂ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਸਿੱਖਿਆ, ਵਿਗਿਆਨ ਅਤੇ ਖੇਡ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਦੇ ਮੋਢੀ ਸਕੂਲ ਸਾਂਦੇ ਹਾਸ਼ਮ ਨੇ ਇਸ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਮਨਾਉਣ ਦੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਉਪਰਾਲੇ […]

You May Like

advertisement