उत्तराखंड: खष्टी बिष्ट को मिला बालिका सशक्तिकरण सम्मान,

हेमचंद्र लोहनी

भवाली निवासी खष्टी बिष्ट को मिला बालिका सशक्तिकरण सम्मान, क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं।

भवाली: भवाली निवासी खष्टी बिष्ट को बालिका सशक्तीकरण के लिए किए गए अथक प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। देहरादून में मुख्यमन्त्री आवस के सेवक सदन सभागार में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल के भवाली से खष्टी बिष्ट को सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व खष्टी बिष्ट को पत्रकारिता के लिए सरोजिनी नायडू पुरस्कार तथा तृतीय हिमालयी नारी शक्ति सम्मान-2021 भी दिया गया था। खष्टी बिष्ट ने महिला सशक्तीकरण व बालिका विकास के क्षेत्र में अतुलनीय सेवाएँ प्रदान की हैं। इससे पूर्व कोरोना काल में भी सामाजिक सेवा के लिए कई मंचों पर उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

बता दें कि खष्टी बिष्ट द्वारा जी० बी० पन्त इण्टर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवाली में छात्र-छात्राओं के लिए कक्षों का जीर्णोद्धार व खेल के मैदान का चौड़ीकरण भी करवाया गया है,

वहीं पर्यटकों की सुविधाओं के लिए मार्गों का जीर्णोद्धार तथा शौचालयों के निर्माण व रखरखाव के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में निरन्तर सक्रियता बनाए रखी है जिसमें महँगाई, बेरोजगारी, महिला सम्मान, अपराध मुक्त समाज जैसे विषयों को गम्भीरता से सरकार के सम्मुख रखा है। इस से पूर्व पी०सी० सी० अध्यक्ष तथा वर्तमान में जी० बी० पन्त इ० कॉलेज भवाली की प्रबन्ध समिति अध्यक्ष का पदभार सफलता पूर्वक निर्वहन कर रही हैं। खष्टी बिष्ट को प्राप्त प्रदेश स्तरीय सम्मान से क्षेत्र मे खुशी व शुभकामनाओं के संदेशों की लहर दौड़ रही है।( हेमचन्द्र लोहनी संवाददाता)

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के 50 प्रतिशत छात्र ले रहे हैं उच्च शिक्षा,( धन सिंह रावत)

Thu Mar 2 , 2023
स्लग – उत्तराखंड के 50 प्रतिशत छात्र ले रहे उच्च शिक्षा – धन सिंह रावत रिपोर्ट – जफर अंसारी स्थान – हल्द्वानी एंकर – उत्तराखण्ड उच्चशिक्षा के क्षेत्र में देश का पहला राज्य बन गया है। इन्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण के पश्चात सर्वाधिक 48 प्रतिशत बच्चे डिग्री कालेजों मे पढ रहे […]

You May Like

Breaking News

advertisement