कुष्ठ रोगी बुजुर्गों, औरतों और बच्चों को च्यवनप्राश किया वितरित।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के समाज सहयोग के वर्ष में करीब 7 सौ कार्यक्रम आयोजित।
कुरुक्षेत्र, 4 मार्च : असहाय लोगों की सेवा में जुटी संस्था सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के द्वारा स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत कुरुक्षेत्र के निकट श्री राम कुष्ठ आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोगी परिवारों के लोगों जिनमें बुजुर्गों, औरतों और बच्चों को च्यवनप्राश वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन पूजा सैनी ने किया। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस च्यवनप्राश को वितरित करने का मुख्य लक्ष्य यही है कि कुष्ठ रोगी बुजुर्ग और महिलाएं अपनी बढती उम्र के साथ आयुर्वेदिक आहार का सेवन करें।
इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि सेवा ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर कुष्ठ आश्रम में आकर यहाँ पर रह रहे असहाय और बेसहारा लोगों को अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से इम्युनिटी बूस्टर, रियल जूस, टूथपेस्ट, टूथब्रश, शेम्पू, शहद, साबुन, सेनेटाजर आदि उपलब्ध करवाया रहा है और साथ ही ट्रस्ट ने एक साल में लगभग 700 कार्यक्रम कर सामजिक कार्यों में अपना पूरा योगदान दिया है। जिसमें संस्था मुख्यत: स्कूली बच्चों, वृद्धाश्रमों, झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले लोगों, कम आय वाले लोगों, ग्रामीण महिलाओं, आशा वर्कर्स, स्वास्थ्य कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों को इम्युनिटी बूस्टर उपलब्ध करवाती है।
पवन मित्तल ने सभी से अपील भी की कि समाज के इस सहरानीय कार्य में सभी को बढ़ चढ़ कर अपना योगदान देना चाहिए और इस पूण्य के कार्य में अपनी आहुति डाल कर सौभाग्य प्राप्त करना चाहिए।
श्री राम कुष्ठ आश्रम के अध्यक्ष ने बताया कि इस समय आश्रम में 60 से ज्यादा असहाय और बेसहारा आदमी, औरतें और बच्चे हैं जिन में अधिकतर कुष्ठ रोग से पीड़ित हैं। उन्होंने सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) और डाबर इंडिया लिमिटेड का कुष्ठ आश्रम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी योगदान की कामना की। इस अवसर पर ट्रस्ट के खण्ड कोऑर्डिनेटर राजेश सैन, दिलबाग, राजेंद्र सैनी, सुमन्त सैनी, विक्की सैनी, तेजस मित्तल, समीर और अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे।
कुष्ठ आश्रम में च्यवनप्राश वितरित करते हुए सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के पदाधिकारी एवं सदस्य।