फिरोजपुर फाउंडेशन फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्यों ने गौशाला में जाकर गाय को गुड और हरा चारा खिलाया :मुकेश (जिम्मी) कक्कड़
फिरोजपुर 05 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
फिरोजपुर फाउंडेशन, फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्यों ने गौशाला में जाकर गायों को गुड और हरा चारा खिलाया।
श्री जिम्मी कक्कड़ फाउंडेशन के सीनियर वाइस प्रधान ने बताया कि हमारी संस्था प्रत्येक रविवार को गौशाला में जाकर गाय की सेवा करती है। उन्होंने गाय के महत्व को बताते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन ही सुखमय जीवन होता है। गाय का दूध आपको स्वस्थ बनाता है। इसलिए गाय को पालिए, सेवा कीजिए और गाय के दूध का सेवन कीजिए। गाय का दूध आपको कई बीमारियों से निजात दिलाएगा।
श्री शैलेंद्र कुमार (बबला) फिरोजपुर फाउंडेशन के संस्थापक ने बताया कि गाय के महत्व को जानते हुए के स्नातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और देसी गाय का दूध तो पृथ्वी पर अमृत के समान है इसका सेवन करने से जन्मजात बच्चे से लेकर बुढ़ापे के रोगी और स्वस्थ सभी लोगों के लिए रामबाण है। शास्त्रों में वर्णन है कि गाय मैं 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है और हमारे लिए यह पूजनीय है। इसी को मद्देनजर रखते हुए फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्य प्रत्येक रविवार गौशाला में जाकर गाय और बछड़े की गुड और हरा चारा खिलाकर सेवा करने पहुंचते हैं।
इस मौके पर श्री मुकेश (जिम्मी) कक्कड़, विकास पासी, अमन चावला, राहुल चानना, विकास धीर, भारत भूषण जैन, गौरीशंकर ,विशाल सेठी, आशीष चावला और तरुण चानना ने आज के गौ सेवा में अपनी सेवा निभाई।