कृषि वैज्ञानिकों की अपील, स्वच्छता से खेलें होली

कृषि वैज्ञानिकों की अपील, स्वच्छता से खेलें होली।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

फलों एवं फूलों के पौधों व पेड़ों को होली पर न पहुंचाएं नुकसान : डा. सी. बी. सिंह।

कुरुक्षेत्र, 5 मार्च : होली के त्यौहार को लेकर जहां हर आयु वर्ग के लोगों में जोश है और कार्यक्रमों के आयोजन के साथ होली की विशेष तैयारियां भी की गई हैं। वहीं होली के अवसर पर पेड़ पौधों को पहुंचने वाले नुकसान को लेकर कृषि विशेषज्ञ, कृषि वैज्ञानिक, पर्यावरणविद एवं प्रकृति प्रेमी भी चिंतित हैं। कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह ने कहा कि वे हर वर्ष होली के अवसर पर खेतों में फल, फूलों और पौधों के बीच रहते हैं। उन्हें फलों, फूलों एवं खेतों में खड़ी फसलों से प्रेम है। इस समय विशेष कर खेतों में किसान की मेहनत गेहूं की फसल लहलहाना शुरू कर देती है। डा. सी. बी. सिंह ने दुःख व्यक्त किया कि कुछ लोग विशेषकर युवा और बच्चे जोश में कैमिकल रंगों से फलों और फूलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। यह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि फल और फलों से तो त्यौहारों में रंगत आती है। हमें त्यौहारों पर इन्हें नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। डा. सी. बी. सिंह ने कहा कि आजकल वैसे भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है कि फूलों और प्राकृतिक रंगों से होली खेली जाए। साथ ही होली पर पानी की बर्बादी रोकी जाए।
कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर होली महोत्सव पर भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sun Mar 5 , 2023
श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर होली महोत्सव पर भजनों पर झूमे श्रद्धालु। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में होली महोत्सव पर 8 मार्च तक भजन संध्या का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 5 मार्च : मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी […]

You May Like

Breaking News

advertisement