श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर होली महोत्सव पर भजनों पर झूमे श्रद्धालु

श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर होली महोत्सव पर भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में होली महोत्सव पर 8 मार्च तक भजन संध्या का आयोजन।

कुरुक्षेत्र, 5 मार्च : मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं संत महापुरुषों के सानिध्य में होली महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। जिसमें संत महापुरुष श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी संग होली उत्सव के भजनों का गुणगान कर रहे हैं। यह होली महोत्सव 8 मार्च तक चलेगा और प्रतिदिन भजन संध्या आयोजित की जा रही है। इस मौके पर होली महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी के भजनों के साथ होली के फूल बरसाकर खुशियां मनाई। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के अलौकिक स्वरूप को हर कोई स्वीकार करते है और उन की छवि को देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो जाता है। श्रद्धालुओं ने कान्हा जी के भजनों का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी निर्दोष, प. नरेश कुमार, नाजर सिंह, सुक्खा सिंह, नसीब, बिल्लू पुजारी इत्यादि भी मौजूद थे।
महंत जगन्नाथ पुरी भजनों का गुणगान करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्म ग्रंथों को पढ़ने के लिए संस्कृत का ज्ञान जरूरी : महंत राजेंद्र पुरी

Sun Mar 5 , 2023
धर्म ग्रंथों को पढ़ने के लिए संस्कृत का ज्ञान जरूरी : महंत राजेंद्र पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 रामायण हमें संस्कार एवं गीता हमें कर्म सिखाती है : महंत राजेंद्र पुरी। कुरुक्षेत्र, 5 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने धर्म प्रचार […]

You May Like

Breaking News

advertisement