उज्यारी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा महिला दिवस और होली मिलन समारोह आयोजित

उज्यारी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा महिला दिवस और होली मिलन समारोह आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

फरीदाबाद 5 मार्च :आज उज्यारी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा महिला दिवस और होली मिलान समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन मैथिल धर्मशला सुभाष कॉलोनी बल्लभगढ़ फरीदाबाद हरियाणा मे किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ओर प्रबंध आर.पी.शर्मा और पुष्प शर्मा द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाए काफी उत्साहित रही। सभी महिलाओ को क्राउन पहना कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम सभी महिलाओ के सम्मान मे रखा गया। इसके साथ ही फूलो की होली भी खेली गई। जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। सभी महिलाओ के लिए फन एंड फ़ूड एक्टिविटी और डांस आदि का प्रबंध किया गया। सभी महिलाओ ने डांस और सभी प्रकार की एक्टिविटी का काफी आनन्द लिया। ललिता भारद्वाज ने कहा की सभी महिलाओ को उन्के आत्म सम्मान के साथ जीना चाहिए । महिलाओं के सम्मान मे सभी को मिलकर साथ देना चाहिए । इस समारोह में डायटीशियन ललिता भारद्वाज ने सभी महिलाओ को सन्देश दिया की पहले वो स्वयं का ख्याल रखे। खुद स्वस्थ रहे तभी आप पुरे परिवार का ध्यान रख पाएंगी। होली ओर महिला दिवस समारोह के इस कार्यक्रम मे सरिता शर्मा, साधना, प्रदीप शर्मा, रवि शर्मा, अम्बिका शर्मा, संगीता नेगी, सोनू चौधरी, प्रणिता, सुष्मिता, पिंकी, डॉ. हिमांशी, डिज़ाइनर कहकशां आदि सभी उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली के अधिवक्ताओं ने की सौहार्दपूर्ण होली की अपील

Mon Mar 6 , 2023
दिल्ली के अधिवक्ताओं ने की सौहार्दपूर्ण होली की अपील हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सेवाश्री समिति गठन प्रक्रिया आरंभ। नई दिल्ली 5 मार्च : उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अगस्त माह में आयोजित किया जाएगा। हर वर्ष अवार्ड विजयताओं का […]

You May Like

Breaking News

advertisement