थाना गम्भीरपुर
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 04.03.2023 को वादिनी थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ द्वारा प्रार्थनापत्र दिया कि वादिनी के पति का दोस्त अरूण मौर्य पुत्र मंगला मौर्य अक्सर वादिनी के घर आता था दिनांक 28.01. 2023 की शाम को मेरे घऱ आकर चाय में कोई नशीला पदार्थ डाल दिया जब वादिनी चाय पीने लगी तो उसे परेशानी होने लगी इतने अरूण हमारे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया वही वीडियो दिखाकर वादिनी ब्लैक मेलिग कर लगातार सम्बन्ध बनाता रहा, जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 70/23 धारा 328/376/506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष द्वारा सम्पादित की जा रही थी
आज दिनांक 05.03.2023 को थानाध्यक्ष मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अरूण मौर्य पुत्र मंगला मौर्य निवासी ईश्वरपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ उम्र 25 वर्ष को कस्बा गम्भीरपुर से समय करीब 11.30 बजे कारण गिरफ्तारी बताकर नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
अरूण मौर्य पुत्र मंगला मौर्य निवासी ईश्वरपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ उम्र 25 वर्ष
पंजीकृत अभियोगः-
मु.अ.स. 70/2023 धारा 328/376/506 भादवि
गिरफ्तारी करने वाली टीम ::
- विजय प्रकाश मौर्य थानाध्यक्ष थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
- का. रमेश यादव थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
- म.का. कृषिका श्रीवास्तव थाना गम्भीरपुर आजमगढ़