सुभाष मंडी मे होली दहन का कार्यक्रम मंगलवार को,सुभाष मंडी में 71 वर्षों से हो रहा है होलिका दहन एवं पूजन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
सुभाष मंडी में होलिका उत्सव को लेकर हुई बैठक।
कुरुक्षेत्र, 6 मार्च : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सुभाष मंडी में पिछले 71 वर्षों से होली दहन एवं पूजन की परम्परा है। इसी परम्परा के अनुसार 7 मार्च को रेलवे रोड पर सुभाष मंडी में होलिका उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। होली दहन एवं पूजन के कार्यक्रम को लेकर एक विशेष बैठक सुभाष मंडी फ़ेलफ़ेयर के सदस्यों द्वारा की गई। बैठक में अनिल गर्ग, विनय गुप्ता, कपिल मित्तल, अरुण गर्ग, अमित, थैली राम गुप्ता, अशोक गर्ग, मुनीष मित्तल इत्यादि मौजूद रहे। विनय गुप्ता एवं कपिल मित्तल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा को किया जाता है। इस में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। शाम के समय होली पूजन पांच विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया जाता है। इस के उपरांत होलिका दहन किया जाता है। ढोल नगाड़े व शंख की पवित्र ध्वनि से पूरी सुभाष मंडी गूंज उठती है।
होलिका दहन के कार्यक्रम को लेकर बैठक करते हुए ।