राधा रानी की सखियां, भगवान श्री कृष्ण, बलराम व ग्वालों संग होली भजनों की है धूम

राधा रानी की सखियां, भगवान श्री कृष्ण, बलराम व ग्वालों संग होली भजनों की है धूम,
होली भजनों के रंग में रंगे हैं श्रद्धालु।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भगवान श्री कृष्ण के प्रेम का रंग कभी नहीं उतरता है : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 7 मार्च : मारकंडा नदी के तट पर अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संत महापुरुषों के सान्निध्य में आजकल श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में होली महोत्सव के भजनों की अलग ही मस्ती है। प्रतिदिन आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के होली महोत्सव भजनों के मस्ती में झूम रहे हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि सांसारिक होली का रंग तो उतर जाता है लेकिन भगवान श्री कृष्ण के प्रेम का रंग कभी नहीं उतरता है। यह प्रेम का रंग जिसे लग जाता है वह केवल भगवान श्री कृष्ण का ही होकर रह जाता है। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन होली महोत्सव भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। 8 मार्च को अनुष्ठान के साथ भजन संध्या कार्यक्रम का समापन होगा। एक सप्ताह तक भजनों में श्रद्धालुओं को ब्रज में होली की मस्ती भजनों में दिखाई दी। भजनों में जहां राधा रानी की सखियां और श्री कृष्ण बलराम व ग्वालों संग होली की धूम मची। भजनों के साथ श्रद्धालुओं की फूलों की होली का आयोजन भी है। भजन संध्या के अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी हरि ओम, आरती शर्मा, सुरेंद्र सिंह, बिल्लू पुजारी, सुक्खा सिंह, नाजर सिंह व राजेंद्र कुमार इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान श्रीकृष्ण प्रेम रस के सागर हैं, उन्हें होली महोत्सव सबसे प्रिय : ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी

Tue Mar 7 , 2023
भगवान श्रीकृष्ण प्रेम रस के सागर हैं, उन्हें होली महोत्सव सबसे प्रिय : ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 होली महोत्सव पर ब्रह्मचारी ने दी शुभकामनाएं। कुरुक्षेत्र, 7 मार्च : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को […]

You May Like

Breaking News

advertisement