हरियाणा में भी खादी पर छूट देने की मांग।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
हरियाणा में भी राजस्थान की तर्ज पर मिले खादी उत्पादों पर छूट।
कुरुक्षेत्र, 10 मार्च : राजस्थान सरकार द्वारा खादी को प्रोत्साहित करने के लिए दी गई छूट के बाद हरियाणा में भी खादी उत्पादों पर छूट देने की मांग तेज होने लगी है। खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ के सचिव एवं संचालक सतपाल सैनी ने बताया कि वैसे तो सरकार द्वारा लोगों में खादी के प्रति आकर्षण बढ़ाने एवं खादी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन हरियाणा में भी अन्य राज्यों की भांति खादी उत्पादों पर छूट की मांग लम्बे समय से की जा रही है। उन्होंने बताया कि खादी उत्पादों पर छूट मिलने खादी संस्थान संचालकों के साथ साथ आम लोगों को भी खादी खरीदते समय काफी राहत मिलती है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्य में उत्पादित खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत विशेष छूट देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। यह छूट 2 अक्टूबर 2023 से 30 जनवरी 2024 तक लागू रहेगी। राजस्थान सरकार ने 2023-24 के बजट में महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में खादी पर 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की थी। उक्त बजट घोषणा की अनुपालना में यह स्वीकृति दी गई है। खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत छूट से प्रदेश में खादी का उपयोग बढ़ने के साथ-साथ खादी संस्थाओं को प्रोत्साहन भी मिलेगा। सतपाल सैनी ने कहा कि राजस्थान की तर्ज पर हरियाणा में भी खादी पर छूट मिलनी चाहिए।
खादी ग्रामोद्योग संघ के सचिव एवं संचालक सतपाल सैनी जानकारी देते हुए।