प्रणम्य को प्रणाम पुस्तक का लोकार्पण 12 मार्च को प्रेरणा वृद्धाश्रम में आयोजित होगा लोकार्पण समारोह।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 10 मार्च : नगर के प्रमुख व्यवसायी, विख्यात साहित्यकार एवं प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक डा. जयभगवान सिंगला द्वारा लिखित पुस्तक प्रणम्य को प्रणाम का लोकार्पण 12 मार्च को प्रेरणा वृद्धाश्रम के ऑडिटोरियम में किया जायेगा। प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेनू खुंगर ने बताया कि पुस्तक के लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा होंगे। जबकि अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं विख्यात साहित्यकार प्रो. लाल चंद गुप्त मंगल करेंगे। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि दिल्ली हिंदी अकादमी के उप सचिव डा. ऋषि कुमार शर्मा होंगे। लोकार्पण समारोह के मुख्य वक्ता बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक के हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. बाबू राम होंगे। डा. जयभगवान सिंगला ने बताया कि उन्होंने यह पुस्तक नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं अपने पिता स्व. लाला रामस्वरूप सिंगला के जीवन पर लिखी है। उन्होंने अपने पिता लाला रामस्वरूप सिंगला के जीवन से जो कुछ सीखा तथा जो कुछ उनके जीवन में देखा उसको स्मृति के रूप में पुस्तक में रखने का प्रयास किया है। लोकार्पण समारोह में हरियाणा तथा अन्य राज्यों से भी अनेकों साहित्यकार शामिल होंगे।
विख्यात साहित्यकार एवं प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक डा. जयभगवान सिंगला।