नशे के व्यापार का समूल नाश हमारा लक्ष्य : डॉ. वर्मा।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
प्रयास द्वारा राजेश सिडाना को शाहाबाद का प्रधान किया नियुक्त।
कुरुक्षेत्र शाहाबाद :- प्रयास संस्था द्वारा देवी मंदिर से लाडवा सड़क, हुड्डा के क्षेत्र में नशे के विरुद्ध 37 वीं पैदल जागरूकता यात्रा निकाली गई। इस जागरूकता यात्रा में राजेश सिडाना, प्रेम सिंह हिंगाखेडी, नर नारायण सेवा समिति के पदाधिकारी विनोद अरोड़ा, मुनीश भाटिया, अमित कालड़ा, चौपाल संस्था से गोल्ड जैन, हर्ष शर्मा, राघव गंभीर, हुड्डा पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। प्रयास संस्था शाखा कुरुक्षेत्र के उप प्रधान कर्म चंद ने कहा कि सभी के सहयोग से ही नशे पर लगाम लगाने में सफलता प्राप्त होगी। प्रयास संस्था के कार्यकारी प्रधान एवं हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में यह 37 वीं जागरूकता यात्रा निकाली गई। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि राजेश सिडाना को प्रयास संस्था शाहाबाद खण्ड का प्रधान नियुक्त किया गया है। डॉ. वर्मा ने ने आगे कहा कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है कि हरियाणा राज्य को नशा मुक्त किया जाए। इसके लिए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब के स्पष्ट निर्देश हैं कि हरियाणा राज्य के प्रत्येक कोने तक लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जाए ताकि नशे के व्यापार पर करारी चोट हो। श्रीकांत जाधव साहब चाहते हैं कि युवा पीढ़ी और बच्चों के जीवन को नशे से बचाया जाए जिसके लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।