कुरुक्षेत्र में युवाओं को आई.ए.एस. एवं आई.पी.एस. बनाने की मुहिम प्रारम्भ।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक ने संस्थान का किया शुभारम्भ।
कुरुक्षेत्र, 12 मार्च : युवाओं को अगर सही मार्गदर्शन मिले तो लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही प्रयास कुरुक्षेत्र के एक युवा ने किया है जो धर्म नगरी में में यू.पी.एस.सी. परीक्षा के लिए मार्गदर्शन से कर आई ए.एस. तथा आई.पी.एस. की तैयारी करवाएगा। इसके लिए रविवार को शेखर संस्थान का शुभारंभ हुआ। इस संस्थान का शुभारंभ डा. भगवान सिंह पूर्व रजिस्ट्रार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं डा. महासिंह पूनिया निदेशक युवा एवं सांस्कृतिक विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पूर्व सदस्य सौरभ चौधरी, प्रसिद्ध व्यवसायी एवं उद्योगपति राजेश सिंगला, सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या सुदेश रावल इत्यादि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ने संस्थान संचालक युवा मानवेंद्र शर्मा को प्रेरित करते कहा कि यह एक अनूठी पहल है। क्योंकि हम जिस क्षेत्र में रहते हैं वहां के बच्चे प्रशिक्षण लेने के लिए चंडीगढ़ व दिल्ली इत्यादि जैसे शहरों में भटकते हैं। अगर कुरुक्षेत्र से युवा आई.ए.एस. एवं आई.पी.एस. बनने के साथ उच्च पदों पर पहुंचते हैं तो यह धर्मनगरी की बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। डा. महासिंह पूनिया ने कहा कि विशेष रूप से अभिभावक अपनी बेटियों को कहीं दूर भेजना नहीं चाहते और अगर आसपास की बेटियों को यही कुरुक्षेत्र में ही इस तरह के ऐसा संस्थान मिल जाए तो वे उन्नति के शिखर पर पहुंचते हुए अपने सपनों को एक नई उड़ान दे सकती हैं। पूर्व एसडीएम प्रेमचंद गंगल ने कहा कि हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम बेटियों को आगे बढ़ने हेतु पूरे साधन प्रदान करने का प्रयत्न करें तभी समाज का कल्याण हो सकता है। कार्यक्रम के अंत में मानवेंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।
संस्थान के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते हुए एवं उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डा. महा सिंह पूनिया।