मनुष्य को धर्म एवं संस्कृति के साथ समाज की पूरी जानकारी होना चाहिए : महंत राजेंद्र पुरी।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
हर इंसान को धर्म, संस्कृति के साथ साथ राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी भी जरूरी : महंत राजेंद्र पुरी।
कुरुक्षेत्र, 13 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने धर्म प्रचार के कार्यक्रम के दौरान करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने के साथ सत्संग किया। इसी कड़ी बचना राम व उनके पुत्र जसबीर गुज्जर के परिवार से मुलाकात करने उपरांत अपने संदेश के दौरान महंत ने कहा कि सबसे पहले हर इंसान को अपने कुल देवी देवता या अपने पितृ गण की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से करनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर अपील भी की कि हर परिवार में बच्चों में संस्कार भी जरूर होने चाहिए। जो परिवार बच्चों को शिक्षित करेगा तो समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा। इसी अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी ने गांवों के सरपंच, पंच व नंबरदारों से धार्मिक और राजनीतिक दोनों पक्षों पर अच्छे से विचार विमर्श किया। जग ज्योति दरबार की तरफ से आश्वासन दिया कि किसी भी जरूरतमंद परिवार को जब कभी किसी प्रकार से कोई जरूरत होगी। दरबार क्षमता अनुसार हमेशा साथ रहेगा । इसके साथ महंत बताया यह धर्म प्रचार न सिर्फ कुरुक्षेत्र लोक सभा अपितु सनातन धर्म और हिंदुत्व की रक्षा के लिए प्रदेश भर में भ्रमण जारी रहेगा। देश प्रदेश में सनातन धर्म का प्रचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में हमारे बच्चे संस्कार भूलते जा रहे हैं। हमारे तीज त्योहार की तारीख ही नहीं, बच्चों को त्यौहारों के नाम तक याद नहीं रहते हैं। दुर्भाग्य से पश्चिम कल्चर के सभी दिन चॉकलेट डे, वेलेंटाइन, हग डे इत्यादि न जाने न कितने फूहड़ता के दिन उनकी जुबान पर हैं। हमारी संस्कृति और भारत की शान पूजा, तपस्या, यज्ञ हवन ये सभी अपने जीवन में उतार लेने चाहियें। महंत राजेंद्र पुरी ने सभी श्रद्धालुओं को एक ही संदेश दिया कि धार्मिक कार्यों के साथ जागरूक रहें और देश व प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों का ज्ञान रखें। अच्छे बुरे इंसान की पहचान जरूरी है। 2024 के चुनाव में सनातन धर्म और देश के संस्कारों के साथ भारत की दिशा व दशा आम आदमी ने तय करनी है।
श्रद्धालुओं के साथ महंत राजेंद्र पुरी।