लालकुआं सहित आसपास के क्षेत्रों में पूरी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

महाशिवरात्रि पर्व
लालकुआं
जफर हुसैन

लालकुआं सहित आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व पूरी श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। आज प्रातः से ही मंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री बिंदेश्वर महादेव मंदिर श्री हंस प्रेम योग आश्रम बिन्दुखत्ता में कथा प्रवचन किया गया। जिसमें भारी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।

वहीं इस अवसर पर श्री हंस प्रेम योग आश्रम के प्रबंधक महात्मा सत्यबोधा नन्द महाराज ने कहा कि आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्री बिन्देश्वर महादेव मंदिर श्री हंस प्रेम योग आश्रम बिन्दुखत्ता में वर्ष 1960 से महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर यहां बिन्दुखत्ता के साथ ही उत्तराखंड के दूरदराज के क्षेत्रों से भक्तगण जलाभिषेक करने आते हैं और यहां प्रातःकाल से शाम तक भारी संख्या में भक्तों का आना जाना लगा रहता है। उन्होंने बताया कि ऐसी मान्यता है कि श्री बिन्देश्वर महादेव मंदिर में आने वाले सभी भक्तगणों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 14 मार्च को,लोकवाणी नारी शक्ति पर होगी केंद्रित

Thu Mar 11 , 2021
    जांजगीर-चांपा,11 मार्च 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 16वीं कड़ी का प्रसारण 14 मार्च रविवार को होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार प्रदेश की नारीशक्ति से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय […]

You May Like

advertisement