सफल जीवन के लिए गीता ज्ञान जरूरी : महंत राजेंद्र पुरी

सफल जीवन के लिए गीता ज्ञान जरूरी : महंत राजेंद्र पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

बेटियों की उड़ान के लिए शिक्षा एवं सहयोग जरूरी : महंत राजेंद्र पुरी।

कुरुक्षेत्र, 17 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने धर्म प्रचार के कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले भारत की बेटी एवं हरियाणा प्रदेश की शान कल्पना चावला को को याद करते हुए नमन किया।
महंत ने भारत की बेटी कल्पना चावला जी को नमन करते हुए उनके जीवन बारे बताया कि कल्पना चावला अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला थी। उन्होंने पहली बार 1997 में एक मिशन विशेषज्ञ और प्राथमिक रोबोटिक आर्म ऑपरेटर के रूप में स्पेस शटल कोलंबिया में उड़ान भरी थी।
राजेंद्र पुरी ने इस मौके पर कहा कि हमारे देश में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें शिक्षा और सहयोग के साथ अपने जीवन में अपने तरीके से जीवन जीने को छूट जरूर देना चाहिए। उन्हें उड़ना है, तो उड़ने दें। बेटियों की उड़ान में अंधे रीति रिवाज और कुरीतियों का बंधन न बांधें।
उन्होंने कहा कि भविष्य में जब कभी भी जग ज्योति दरबार को राजनीतिक रूप से जनता की सेवा करने का मोका मिला तो बेटियो की शिक्षा के लिए यथासंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने इच्छा जताई की हिंदुस्तान के हर घर में कल्पना चावला जैसी बेटी पैदा हो।
महंत राजेंद्र पुरी ने गांवों में ग्रामीणों को संदेश देते हुए कहा कि हर इंसान को गीता ज्ञान जरूरी है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को उपदेश देते हैं कि जो भी मनुष्य भगवद गीता की अठारह बातों को अपनाकर अपने जीवन में उतारता है वह सभी दुखों से, वासनाओं से, क्रोध से, ईर्ष्या से, लोभ से, मोह से, लालच आदि के बंधनों से मुक्त हो जाता है। जो व्यक्ति नियमित गीता पढता है, उसका मन शांत बना रहता है। वह विपरीत परिस्थिति में भी अपने मन व वचनों पर नियंत्रण पा लेता है। इस अवसर पर महावीर अखाड़ा सोसायटी के आयोजक सुखदेव सिंह (सचिव कुरुक्षेत्र दंगल संघ) एवं उनकी पूरी टीम ने महंत राजेंद्र पुरी से मुलाकात की। अखाड़े में तैयार हो रहे पहलवानों को महंत ने आशीर्वाद दिया और विश्वास दिलाया कि जग ज्योति दरबार हमेशा नौजवानों के स्वास्थ्य और पहलवानों के लिए यथासंभव कार्य करेंगे। हमेशा पहलवान साथियों के साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर पवन गोयल, सचिन गोयल, मनदीप सैनी, प्रीत, काकू, आर्यन, लकी, पवन, जग्गी और दरबार के सेवक राज कुमार, अक्षय खन्ना, गुरनेक थाड़ोली आदि मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं के साथ महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंची सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की टीम

Fri Mar 17 , 2023
प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंची सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की टीम। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटी इम्यूनिटी बूस्टर किट। कुरुक्षेत्र, 17 मार्च : भारत की महान बेटी, युवा वर्ग की प्रेरणा और भारत की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की […]

You May Like

Breaking News

advertisement