प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंची सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की टीम।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटी इम्यूनिटी बूस्टर किट।
कुरुक्षेत्र, 17 मार्च : भारत की महान बेटी, युवा वर्ग की प्रेरणा और भारत की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की स्मृति में सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) द्वारा प्रेरणा वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों को ट्रस्ट की को स्पॉन्सर डाबर इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से डाबर च्यवनप्राश, शैम्पू, टूथपेस्ट का वितरण किया गया। मंच का संचालन खंड थानेसर कॉर्डिनेटर राजेश सैन ने किया। सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने सबसे पहले अंतरिक्ष तक तिरंगे का मान-सम्मान बढ़ाने वाली प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री और हरियाणा की बेटी कल्पना चावला को सादर नमन किया और कहा कि कल्पना चावला की प्रतिभा व मेहनत ने पूरी दुनिया के युवाओं को प्रेरणा देने का काम किया है। सेवा ट्रस्ट भी ऐसी महान शख्सियत को अपनी प्रेरणास्रोत मानकर कार्य कर रही है। उन्होने बताया कि ट्रस्ट समय-समय पर खिलाड़ियों, जरूरतमंद बच्चों, करोना काल के सेवकों, अनाथालय वृद्धाश्रम एवं अन्य जरूरतमंद स्थानों पर इम्यूनिटी बूस्टर किट देकर के समाज में एक सराहनीय कदम उठा रही है। हम हमेशा की तरह प्रेरणा वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों की सेवा करते रहेंगे। दिलबाग सौथा ने ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे विस्तार से बताया कि ट्रस्ट बाईजूस ई लर्निंग एप के द्वारा बच्चों को चौथी से बारहवीं तक ऑनलाइन कोचिंग मुफ्त में उपलब्ध करवाने का कार्य कर रही है। जिससे कि हमारे समाज के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है। प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर ने इस कार्य के लिए सेवा ट्रस्ट टीम का धन्यवाद किया। इस मौके पर पूजा सैनी, विक्की सैनी, मास्टर गेजपाल इत्यादि मौजूद रहे।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की टीम बुजुर्गों को इम्यूनिटी बूस्टर किट देते हुए।