थाना- कप्तानगंज
नाबालिग को अगवाह करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना– दिनांक 20.03.2023 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि दिनांक- 20.03.23 को समय 09:30 बजे दिन मे मेरी नाबालिग पुत्री को घर से कोचिंग खलीफतपुर जाते समय हेतुगंज बाजार से पहले दिलदारगंज पुलिया के पास 1. सौरभ कुशवाहा पुत्र अनिल कुशवाहा निवासी झुलन टाली थाना-अनपरा जनपद सोनभद्र व उनके साथी 2.मिथिलेश राय पुत्र अज्ञात 3. देवेन्द्र शर्मा पुत्र अज्ञात 4. मिथिलेश ठाकुर पुत्र अज्ञात पता अज्ञात द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गये जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 71/2023 धारा 363/366 IPC पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक 20.03.2023 को उ0नि0 बेचू प्रसाद यादव उ0नि0 मोहन प्रसाद, मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तो को खलिफतपुर पुलियाँ से समय करीब- 23:50 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग– मु0अ0सं0 71/2023 धारा 363/366 IPC थाना कप्तानगंज आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त–
- सौरभ कुशवाहा पुत्र अनिल कुशवाहा स्थाई पता ग्राम रमना थाना रमना जनपद गढ़वा झारखण्ड हाल पता ग्राम झुलन टाली थाना अनपरा जनपद सोनभद्र
- मिथिलेश ठाकुर पुत्र हरिशंकर ठाकुर साकिन रंका कंचनपुर थाना गढ़वा जनपद पलामू झारखण्ड
- देवेन्द्र शर्मा पुत्र मनीषचन्द्र शर्मा साकिन बेनीपुर थाना अतराँव जनपद प्रयागराज
- मिथिलेश राय पुत्र सन्तोष राय साकिन कारो थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया
बरामदगी – 01 सेन्ट्रोकार नं0 UP64D7916
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – - प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना कप्तानंगज जनपद आजमगढ़।
- उ0नि0 मोहन प्रसाद, थाना कप्तानंगज आजमगढ़।
- हे0का0 उमाकान्त यादव, थाना कप्तानंगज आजमगढ़।
- कां0 सज्जन सिंह, थाना कप्तानंगज आजमगढ़।
- कां0 हेमन्त कुमार थाना कप्तानंगज आजमगढ़।
- महिला आरक्षी पिंकी जायसवाल थाना कप्तानंगज आजमगढ़।