नवरात्र पूजन में हमेशा होनी चाहिए सर्वकल्याण की भावना : महंत जगन्नाथ पुरी

नवरात्र पूजन में हमेशा होनी चाहिए सर्वकल्याण की भावना : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सर्वकल्याण की भावना रखने वाले श्रद्धालुओं पर होती है मां भगवती की विशेष कृपा : महंत जगन्नाथ पुरी।
मंदिर में स्थापित अखण्ड ज्योति पर प्रारम्भ हुआ निरंतर नवरात्र पूजन।

कुरुक्षेत्र, 22 मार्च :  चैत्र नवरात्रों के पहले दिन मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय मार्कण्डेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मंदिर के व्यवस्थापक महंत जगन्नाथ पुरी तथा अन्य संत महापुरुषों के सान्निध्य में मंदिर परिसर में बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखंड ज्योति पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ नवरात्र पूजन प्रारम्भ हुआ। यह नवरात्र पूजन नौ दिन तक निरंतर चलेगा। नवरात्रों के पहले दिन हवन यज्ञ के साथ मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों से सर्वकल्याण की भावना से विद्वान ब्राह्मणों द्वारा नौ दिन का अखंड पूजन प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे और यज्ञ में आहुतियां डाली। मंदिर में नवरात्र के पहले दिन मां भगवती के शैलपुत्री स्वरूप का का आह्वान कर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां भगवती की प्रतिमा के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर मन्नतें मांगी। इस मौके पर महंत जगन्नाथ पुरी ने मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं को नवरात्र पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि मां भगवती को पूजा से प्रसन्न कर अपने लिए तो हर कोई मांगता है परन्तु जो सर्वकल्याण तथा दूसरों के दुखों के निवारण के लिए मां की शरण में आता है, उस भक्त पर मां भगवती की विशेष अखण्ड कृपा होती है। नवरात्र पूजा के पहले दिन अजय चहल, हर्षदीप चहल शांति नगर एवं उनके परिवार के सदस्यों ने विद्वान ब्राह्मणों से पूजन करवाकर यज्ञ में आहुतियां डाली। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि हम दुनिया में इस भ्रम के साथ जीवन जी रहे हैं कि कोई गरीब दिखाई देता है और कोई अनाथ है। परन्तु मां भगवती की नजर में न तो कोई गरीब है। न ही कोई अनाथ है। मां भगवती के लिए तो सब उसके बच्चे हैं। जिस पर मां भगवती की कृपा हो जाती है तो अनाथ और गरीब भी परम शक्ति संपन्न हो जाता है। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी अमर दास, बिल्लू पुजारी, प्रतिभा शर्मा, सुक्खा सिंह, नाजर सिंह, कुलवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, मंजीत कौर, सुखप्रीत कौर इत्यादि भी श्रद्धालु मौजूद रहे।
नवरात्र पूजन उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद देते हुए महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में प्रारम्भ हुआ नवरात्र दुर्गा सप्तशती पाठ

Wed Mar 22 , 2023
जयराम विद्यापीठ में प्रारम्भ हुआ नवरात्र दुर्गा सप्तशती पाठ। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 दुर्गा सप्तशती अनुष्ठान में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजन।दुर्गा शतचंडी पाठ से होता है दुश्मनों का विनाश।  जयराम विद्यापीठ में दुर्गा सप्तशती पाठ कर रहे हैं ब्रह्मचारी और ब्राह्मण। कुरुक्षेत्र, […]

You May Like

Breaking News

advertisement