छात्राओं ने मनाया विश्व जल दिवस और निकाली जागरूकता रैली।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 22 मार्च : आज के युवा एवं बच्चे अगर जागरूक होंगे तो ही जल का संरक्षण संभव हो पाएगा। इसी उद्देश्य को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने विश्व जल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्राओं ने अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय की प्राध्यापिका सुमन गौतम एवं मोनिका के मार्गदर्शन में यह जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी कौशिक ने झंडी दिखाकर रैली दिखा कर रवाना किया और छात्राओं को पानी बचाने की विधियां बताई। उन्होंने छात्राओं को समझाया की जीवन में पानी बहुत जरूरी है। बिन पानी सब कुछ सूना है। उन्होंने जमीन के गिरते जल स्तर एवं पानी की भरपाई के लिए विधियां बताई। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद थे।
छात्राएं रैली निकालते हुए।