किसान वाणी कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह ने की किसानों से सीधी बात

किसान वाणी कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह ने की किसानों से सीधी बात।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

किसानों को नवीनतम तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी होना जरूरी :  डा. सी बी सिंह।
 
कुरुक्षेत्र, 23 मार्च : वर्तमान मौसम की स्थिति एवं गर्मी के मौसम की सब्जियों की बुवाई और देखभाल विषय पर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह ने आकाशवाणी कुरुक्षेत्र के किसान वाणी कार्यक्रम में किसानों से सीधी बात की। चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं सब्जी विशेषज्ञ डा. सी बी सिंह ने इस मौके पर किसानों के सवालों का जवाब दिया और उन्हें आधुनिक कृषि विधियों के बारे में बताया। डा. सिंह ने कहा कि इस समय विशेषकर किसानों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सब्जियों और अन्य फसलों के संबंध में पूरी जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम में गर्मी के मौसम की सब्जियों की बुवाई तथा उनकी देखभाल के संबंध में किसानों के सवालों का सीधे जवाब दिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में किसानों को नवीनतम तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी होना जरूरी है। डा. सिंह ने कहा कि इसके लिए कृषि अनुसंधान को शिक्षा, प्रचार व प्रसार के माध्यम से किसानों के खेतों तक में पहुंचाने का बहुत योगदान है।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह जानकारी देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवरात्रों में कन्या पूजन एवं कन्या को किए दान का विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी

Thu Mar 23 , 2023
नवरात्रों में कन्या पूजन एवं कन्या को किए दान का विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 ब्रह्मचारिणी स्वरूप की श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई पूजा। कुरुक्षेत्र, 23 मार्च : चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां […]

You May Like

Breaking News

advertisement