राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करना सरकार की बौखलाहट : गोयल।
संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
2024 के चुनाव में परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा : गोयल।
कुरुक्षेत्र, 24 मार्च : राहुल गांधी की सदस्यता रद्द का विरोध करने वालों में व्यापारी भी पीछे नहीं हैं। कुरुक्षेत्र के प्रमुख व्यापारी नेता एवं समाजसेवी राम कुमार गोयल ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करना सरकार की बौखलाहट का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को कुचलने का प्रयास किया गया है। 2024 में आने वाले चुनाव में भाजपा को इस तानाशाही का परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा।
राम कुमार गोयल, समाजसेवी एवं व्यापारी नेता।