सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का विभिन्न गांवों में कन्या पूजन का अभियान निरंतर जारी

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का विभिन्न गांवों में कन्या पूजन का अभियान निरंतर जारी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

प्रतिदिन किया जा रहा है 51 कन्याओं का पूजन एवं सम्मान।

कुरुक्षेत्र, 24 मार्च : चैत्र नवरात्रों के चलते सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का कन्या पूजन का अभियान निरंतर जारी है। ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा तीसरे दिन भी राजकीय प्राथमिक पाठशाला धूलगढ़ गुलडेहरा में नवरात्रों के उपलक्ष्य में कन्या पूजन समारोह का आयोजन कर 51 कन्याओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने की। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए सेवा ट्रस्ट टीम की खूब सराहना की। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि समाज में कन्याओं की सुरक्षा, महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए नवरात्रों में नई पहल शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की उपासना की जाती है। मां चंद्रघंटा को शांति व कल्याण का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मां चंद्रघंटा की कृपा पाने के लिए सभी व्रत रखते हैं और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं। मान्यता है कि मां संसार में ऊर्जा का प्रवाह करती है। इनकी कृपा से मनुष्य को आंतरिक शांति प्राप्त होती है। अध्यापिका सीमा शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा प्रतिदिन 51 कन्याओं को अलग अलग गांवों में कार्यक्रम कर सम्मानित किया जा रहा है। ट्रस्ट लगातार स्कूली बच्चों, वृद्धाश्रमों, झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले लोगों, ग्रामीण महिलाओं, आशा वर्कर्स, स्वास्थ्य कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, खिलाडियों, रक्तदाताओं को भी समय समय पर सम्मानित करती रहती है। ट्रस्ट ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से सभी कन्याओं को डाबर रियल जूस, शैम्पू, टूथपेस्ट, टूथब्रश, हेयर आयल, शहद आदि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुनीष शर्मा, नीरज वर्मा, अनिल कुमार, अशोक कुमार, रणधीर सिंह, पूनम देवी, राज रानी, मीतो देवी, गीता रानी, शीतल व ग्रामीण मौजूद रहे।
कन्या पूजन के उपरांत उपहार देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र में चल रहा है दुर्गा सप्तशती पाठ अनुष्ठान

Fri Mar 24 , 2023
जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र में चल रहा है दुर्गा सप्तशती पाठ अनुष्ठान। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 नवरात्रों में दर्गा सप्तशती पाठ अनुष्ठान में होती है पूर्ण सावधानी : आचार्य लेखवार। कुरुक्षेत्र, 24 मार्च : ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में चैत्र नवरात्रों के अवसर […]

You May Like

Breaking News

advertisement