पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने अभियुक्त राजन सिंह व इसके 09 सदस्यों को आपराधिक गैंग के रूप में किया सूचीबद्ध
दिनांक- 27.03.2023 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अभियुक्त राजन सिंह पुत्र अशोक निवासी सादीपुर थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए मारपीट व हत्या करना जैसे अपराध कारित कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” (आपराधिक गैंग) किया गया है। इसका कोड नं0- “डी- 129” होगा। जिसके सदस्य निम्नवत है-
- सत्यशील उर्फ पप्पू तिवारी पुत्र स्व0 श्यामचरन तिवारी सा0 बौवापार थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र 41 वर्ष।
- घनश्याम तिवारी पुत्र लालसा तिवारी सा0 बौवापार थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र 56 वर्ष।
- आशूतोष तिवारी पुत्र रविकान्त तिवारी सा0 बौवापार थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र 28 वर्ष।
- शुभम राय पुत्र देवदत्त राय सा0 बीकापुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र 27 वर्ष।
- सुजीत सिंह पुत्र त्रिभुव सिंह सा0 ईरनी थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र 26 वर्ष।
- आजाद सिंह पुत्र रामकेर सिंह सा0 सादीपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष।
- आशीष तिवारी पुत्र सत्यशील तिवारी सा0 बौवापार थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र 29 वर्ष।
- प्रवीण सिंह उर्फ गुड्डु सिंह उर्फ प्रमुख पुत्र राजआसरे सिंह सा0 सादीपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र 43 वर्ष।
- आकाश तिवारी पुत्र सत्यशील तिवारी सा0 बौवापार थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र 27 वर्ष।