नवरात्रों पर कन्या पूजन ही साक्षात् मां भगवती की पूजा है : महंत जगन्नाथ पुरी।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कन्या शिक्षित होगी तो समाज मजबूत होगा
श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ कन्या पूजन।
कुरुक्षेत्र, 29 मार्च : चैत्र नवरात्रों के चलते अखिल भारतीय मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सानिध्य में श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर विधिवत कन्या पूजन किया गया। इस मौके पर यजमान परिवारों ने विद्वान ब्राह्मणों से पूजन करवाकर यज्ञ में आहुतियां डाली। यजमान परिवारों ने दुर्गा अष्टमी के अवसर पर कन्याओं का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन करने के उपरांत हलवा, पूरी, चने, नारियल का प्रसाद एवं उपहार दिए। दुर्गा अष्टमी पर मंदिर में देवी मां गौरी का श्रद्धालुओं ने पूजन किया गया। मंदिर परिसर में बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखण्ड ज्योति जल रही है, जिस पर श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर मनौतियां मांगी। दुर्गा अष्टमी पर विशेष बात यह रही कि महंत जगन्नाथ पुरी ने श्रद्धालुओं से नवरात्रों पर कन्याओं को शिक्षित बनाने का संकल्प लिया। कहा कि अगर कन्याएं शिक्षित होंगी तो समाज मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि आजकल चैत्र नवरात्र पूजन चल रहे हैं। मां भगवती के दुर्गा सप्तशती पाठ का महत्व भी मार्कण्डेय पुराण से ही है। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि नवरात्रों पर कन्याओं की रक्षा और सम्मान की प्रतिज्ञा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कन्याओं को अधिक से अधिक शिक्षित करने का संदेश देने के लिए कन्या पूजन के उपरांत उपहार स्वरूप कन्याओं को पैसा या अन्य महंगे गिफ्ट देने के स्थान पर शिक्षण सामग्री उपहार में दें। उन्होंने बताया श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्र पर नियमित दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ, पूजन व हवन यज्ञ हुआ। इस अवसर स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, नाथू राम, हरविंदर सिंह, राम कुमार, दीप विर्क, मुंशी राम, राज शर्मा, गुरमीत सिंह, गुरुविंदर कौर, कुलवंत कौर, काला राम इत्यादि भी मौजूद रहे।
मंदिर परिसर में नवरात्र पूजन के अवसर महंत जगन्नाथ पुरी।