सेवा ट्रस्ट यू.के इंडिया ने रामनवमी पर नौ दिवसीय कन्या पूजन अभियान का किया समापन

सेवा ट्रस्ट यू.के इंडिया ने रामनवमी पर नौ दिवसीय कन्या पूजन अभियान का किया समापन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

नवरात्रों में नौ दिन तक प्रतिदिन सेवा ट्रस्ट यू.के इंडिया ने किया 51 कन्याओं का पूजन एवं सम्मान।

कुरुक्षेत्र, 30 मार्च : अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था सेवा ट्रस्ट यू.के इंडिया ने कुरुक्षेत्र जिला के विशेषकर ग्रामीण आंचल में स्थित सरकारी स्कूलों एवं सामाजिक संस्थानों में बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से अवगत करवाने एवं जागरूक करने के लिए नवरात्रों में पूरे नौ दिन 51 कन्याओं का पूजन तथा सम्मानित करने का अभियान चलाया हुआ था। सेवा ट्रस्ट यू.के इंडिया द्वारा वीरवार को रामनवमी के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय थाना में 51 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन को सम्मानित कर अपना सामाजिक दायित्व निभाया।
नवरात्रों के नौवें कन्या पूजन एवं सम्मान अभियान का समापन हो गया। गांव थाना के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने की। इस मौके पर सफल मंच संचालन खंड समन्वयक रमेश द्वारा किया गया।
पवन मित्तल ने बताया कि संस्था द्वारा नवरात्र उत्सव के उपलक्ष में समस्त हरियाणा प्रांत में महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन 51 महिलाओं को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा निर्धारित किया। जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर, समानता एवं सम्मान के अधिकार का बोध अनुभव करवाया जा सके। कुरूक्षेत्र के भी विभिन्न गांवो मे 9 के 9 दिन हर रोज 51 कन्याओं को सम्मानित किया गया।
खंड कोऑर्डिनेटर रमेश ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस कड़ी में अब तक संस्था द्वारा स्कूली विद्यार्थियों , वृद्धाश्रम, स्लम एरिया के लोगों, आशा वर्कर्स, स्वास्थ्य, सफाई कर्मी व खिलाड़ी आदि के लिए 720 सम्मान समारोह आयोजित कर लगभग तीन लाख लोगों को सह प्रयोजक डाबर कंपनी के सौजन्य से बूस्टर किट वितरित की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त ई लर्निंग कार्यक्रम के अधीन इस सेवा से 10 हजार लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इसी प्रकार से उषा इंटरनेशनल के सहयोग से संस्था द्वारा 65 सिलाई केंद्रों की स्थापना कर हजारों महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। संस्था ने करोना काल के संकट काल में की गई सेवा योजना का क्रम निरंतर जारी रखते हुए कन्याओं, विधवाओं, सफाई कर्मियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा स्वयं सहायता समूहों को जूस, शैंपू ,शहद, ग्लूकोज, पेस्ट आदि स्वास्थ्यवर्धक एवं दैनिक जीवनोपयोगी विभिन्न प्रकार की सामग्री वितरित कर उनके स्वास्थ्य, जीवन को सरल, सुगम व सशक्त बनाने का प्रयास जारी रखा है। वीरवार को भी सभी कन्याओं को डाबर रियल जूस, टूथपेस्ट, टूथब्रश, हेयर आयल, शहद आदि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरोज शर्मा, रेनू शर्मा, अनिल कुंडू, रणधीर शर्मा, विनोद सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कन्या पूजन एवं सम्मान के उपरांत उपहार के साथ स्कूली बच्चे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ने किया दर्शनी द्वार भूमि पूजन

Thu Mar 30 , 2023
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ने किया दर्शनी द्वार भूमि पूजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877परसराम कॉलोनी स्थित गायत्री चेतना केंद्र में वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी की माता की स्मृति में बनेगा भव्य प्रवेश द्वार। कुरुक्षेत्र : परसराम कालोनी स्थित गायत्री चेतना […]

You May Like

Breaking News

advertisement