भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ने किया दर्शनी द्वार भूमि पूजन

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ने किया दर्शनी द्वार भूमि पूजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
परसराम कॉलोनी स्थित गायत्री चेतना केंद्र में वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी की माता की स्मृति में बनेगा भव्य प्रवेश द्वार।

कुरुक्षेत्र : परसराम कालोनी स्थित गायत्री चेतना केंद्र प्रवेश द्वार दर्शनी द्वार का भूमि पूजन भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ने किया। इस भव्य प्रवेश द्वार पर लाखों रुपये खर्च होगें जिसका वहन डीडी परिवार अपने निजि कोष से करेगा। गौरतलब है गायत्री चेतना केंद्र सनातन धर्म और हिन्दू आस्था का अनुठा केंद्र है जहां प्रतिदिन यज्ञ और वैदिक कर्म होता है। इतना ही नही कुरुक्षेत्र का गायत्री परिवार सनातन धर्म की अलख गांव गांव गली गली जगा रहा है। आज रामनवमी के पावन अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रुबल शर्मा ने गायात्री चेतना केंद्र के भव्य दर्शनी द्वार का भूमि पूजन किया। वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी की माता स्व. श्रीमति दर्शनी देवी की स्मृति में इस प्रवेश द्वार का निर्माण किया जा रहा है जिस पर लाखों रूपये खर्च किये जाऐगें। रुबल शर्मा ने वैदिक मत्रोउच्चारण के साथ गायत्री मंदिर में विधिवत पुजाअर्चना कर दर्शनी द्वार की आधारशिला रखी।
पत्रकारों से बातचीत में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ने कहा कि गायत्री शक्तिपीठ धर्म और आस्था का अनुठा केंद्र है। उन्होने उपस्थितों को रामनवमी की बधाईयां दी और आमजन के कल्याण की कामना की। रुबल ने दर्शनी द्वार का भूमि पूजन किया । रुबल ने कहा कि दर्शनी द्वार का सारा खर्च उनका परिवार अपने निजि कोष से करेगा। रुबल ने कहा कि धर्म नगरी की कुरुक्षेत्र में आये दिन धार्मिक गतिविधियां होती रहती है परतुं गायत्री शक्तिपिठ कुरुक्षेत्र का गौरव है जो धार्मिक भवानाओं से ओतप्रोत होकर कार्य करता है। इस अवसर पर गायत्री परिवार के हरियाणा प्रभारी डीपी शर्मा,डा. डी•कौशिक ,मंजीत शर्मा,अनिल जैन,पवन गुप्ता,गोपीचन्द बाबर शर्मा,ईश्वर मैहता,गोपाल । कृष्ण समेत अनेक लोगों ने दर्शनी द्वार का भूमि पूजन करने पहुचें भाजपा युवा मोर्चा प्रधान रुबल शर्मा का अभिनंदन किया और उनके उज्जचल भविष्य की कामना की।
गायत्री चेतना के प्रवेश द्वार दर्शनी द्वार का उद्धघाटन करते भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए आदेश में जल्द बनेगा ऑडिटोरियम : डा. गिल

Thu Mar 30 , 2023
सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए आदेश में जल्द बनेगा ऑडिटोरियम : डा. गिल। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक व खेल गतिविधियां भी जरूरी : डा. गिल। कुरुक्षेत्र आदेश : आदेश ग्रुप के चेयरमेन डा. एच.एस. गिल ने कहा कि मैडिकल छात्रों द्वारा की […]

You May Like

Breaking News

advertisement