थाना- महराजगंज
अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
आज दिनांक 30/03/2023 को उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह को सूचना प्राप्त हुयी की देवारा हरखपुरा के पास अम्बेडकर मूर्ति चौराहा पर एक व्यक्ति 01 अवैध देशी तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ मौजूद है। इस सूचना पर उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा दबिश देकर अभियुक्त चन्द्रशील मौर्या पुत्र विजय बहादुर मौर्या निवासी देवारा कदीम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ उम्र 20 वर्ष को देवारा हरखपुरा से समय करीब 08:50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 107/23 धारा 3/25 A. ACT पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग– मु0अ0सं0 107/23 धारा 3/25 A. ACT
गिरफ्तार अभियुक्त -1. चन्द्रशील मौर्या पुत्र विजय बहादुर मौर्या निवासी देवारा कदीम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष ।
बरामदगी–
01 अवैध देशी तमन्चा 12 बोर
01 जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
उ0नि0 राजेन्द्र कुमार थाना महराजगंज आजमगढ़ ।
हे0का0 सुभाषचन्द्र यादव थाना महराजगंज आजमगढ़ ।
का0 सुनील कुमार सरोज थाना महराजगंज आजमगढ़ ।
का0 मिथिलेश पासवान थाना महराजगंज आजमगढ़ ।