परीक्षा परिणाम बच्चों, अभिभावकों व अध्यापिकाओं की मेहनत का नतीजा

परीक्षा परिणाम बच्चों, अभिभावकों व अध्यापिकाओं की मेहनत का नतीजा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित।

कुरुक्षेत्र, 31 मार्च : महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, (शहर शाखा) में प्री-नर्सरी से 8 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। अभिभावकों ने परीक्षा परिणाम के बाद अध्यापकों का आभार व्यक्त किया व कहा कि यह सब शिक्षकों और बच्चों की मेहनत का फल है।
स्कूल की प्रिंसीपल ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि आज का परीक्षा परिणाम बच्चों, अभिभावकों व अध्यापकों की मेहनत का ही नतीजा है और आगे आने वाले समय में भी हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि हम अपने स्कूल के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में व उनका भविष्य अच्छा बनाने में पूरा सहयोग देंगे। स्कूल प्रिंसिपल ने सभी अध्यापकों को वार्षिक परीक्षा परिणाम की बधाई दी और उनकी खूब सराहना की व बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि अगर किसी कारणवश कम अंक प्राप्त हुए हैं तो हमें हार नहीं माननी चाहिए बल्कि दृढ़ निश्चय और मनोबल से हार को जीत में बदलने का प्रयास करना चाहिए।
इस मौके पर स्कूल की अध्यापिकाएँ मीनाक्षी गाबा, नीलम शर्मा, प्रीति रोहिल्ला, प्रतिभा शर्मा, सरिता जोशी, रेनू तंवर, मीना नारंग, संगीता करौली, शारदा, पूनम शर्मा, सुखदा तंवर, रीटा धीमान, मनीषा शर्मा, मेघावती, स्वर्णलता, रतिन्द्र, अरविन्द, संदीप कौर, ज्योति व गुलशन तंवर मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਉਪ ਮੰਡਲ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਦੀ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਚੋਣ ਵਿੱਚ ਸਰਵ ਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਪ੍ਰਧਾਨ ,ਚੇਤਨਾ ਰਾਣਾ ਨੂੰ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਅਤੇ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਖ਼ਜ਼ਾਨਚੀ ਚੁਣਿਆ ਗਿਆ

Fri Mar 31 , 2023
ਉਪ ਮੰਡਲ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਦੀ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਚੋਣ ਵਿੱਚ ਸਰਵ ਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਪ੍ਰਧਾਨ ,ਚੇਤਨਾ ਰਾਣਾ ਨੂੰ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਅਤੇ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਖ਼ਜ਼ਾਨਚੀ ਚੁਣਿਆ ਗਿਆ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 31 ਮਾਰਚ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੋਨੂੰ ਕਸ਼ਯਪ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਉਪ ਮੰਡਲ ਦਫਤਰ, ਤਹਿਸੀਲ ਦਫਤਰ ਅਤੇ ਸਬ ਤਹਿਸੀਲ […]

You May Like

Breaking News

advertisement