श्री राम जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

श्री राम जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा —

✍🏻 विजय दुबे

तेजीबाजार -(जौनपुर)-
स्थानीय पुरानी बाजार में गुरुवार को रामनवमी शोभा यात्रा उत्सव समिति के द्वारा श्री राम जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों लोगों ने डी0जे0 की धुन पर नाचते हुए तथा श्री राम का जयकारा लगाते हुए रथ पर श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की झांकी के साथ राम जानकी मंदिर तेजीबाजार से यात्रा प्रारंभ किए और पुरानी बाजार, यूनियन बैंक, हनुमान मंदिर,विरसादपुर,मरगूपुर,सुभाष चौक, कटरा चौराहा आदि स्थानों का भ्रमण करते हुए पुनः राम जानकी मंदिर पर पहुंचे जहां पर शोभा यात्रा का समापन हुआ तथा लोगों में प्रसाद का वितरण भी किया गया, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से उ0नि0 विनोद कुमार शर्मा थाना तेजीबाजार अपने हमराहियों के साथ तथा महिला पुलिस मौके पर मुस्तैद रही।
इस अवसर पर दिनेश जायसवाल, नितेश जायसवाल, रवि उमरवैश्य, हिमांशु उमरवैश्य, राजा उमरवैश्य, सुमित,सूरज, अजीत जायसवाल, सुमित जायसवाल, पिंटू मोदनवाल, अरविंद जायसवाल, राजा सिंह, मलखान सिंह, अन्नू सिंह सहित सैकड़ों लोग शोभा यात्रा में शामिल रहें।।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रतिभाशाली छात्राओं को किया गया सम्मानित,8 वीं कक्षा की रिया ने हासिल किए 94.3 प्रतिशत अंक

Sat Apr 1 , 2023
प्रतिभाशाली छात्राओं को किया गया सम्मानित,8 वीं की रिया ने हासिल किए 94.3 प्रतिशत अंक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 31 मार्च : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं होती है। इस बात को शुक्रवार को घोषित हुए वार्षिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement