सहजानंद राय को गोरखपुर प्रांत का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आजमगढ आगमन पर जगह जगह कार्यकर्ताओ द्वारा किया जाएगा भव्य स्वागत
आजमगढ / भाजपा ने सहजानंद राय को गोरखपुर प्रांत का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। योगी युवा वाहिनी के संस्थापक साहिल उपाध्याय ने बताया कि भाजपा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आजगढ़ आ रहे है। जहां उनका भाजपा पदाधिकारी स्वागत करेंगे। साहिल उपाध्याय ने बताया कि सहजानंद राय इससे पूर्व गोरखपुर प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री के पद पर थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष की अब जिम्मेदारी मिलने पर सहजानंद राय ने पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया था।
सुबह 10 बजे सीमा पर पहुंचेगा काफिला
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय गोरखपुर से सुबह निकलेंगे। आजमगढ़ की सीमा पर सुबह 10 बजे महुला पहुंचेगे। महुला गढ़वल पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं स्वागत करेंगे इसी के साथ ही योगी युवा वाहिनी के संस्थापक साहिल उपाध्याय के नेतृत्व मे सैकड़ो की संख्या मे योगी युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो ने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का फूल मालाओ से स्वागत करेगे साहिल उपाध्याय ने बताया कि सदानन्द राय को गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी होते ही योगी युवा वाहिनी के कार्यकर्ता दो दिन से गोरखपुर रोड स्थित वेदांता स्कूल पर स्वागत की तैय्यार मे लगे है साहिल उपाध्याय ने बताया कि आज लगभग 11बजे वेदांता स्कूल पर क्षेत्रीय अध्यक्ष जी का काफिला पहुंचेगा और कार्यकर्ताओ द्वारा उनका जोर दार स्वागत करगे साहिल उपाध्याय ने बताया कि इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष का काफिला, लाटघाट, रजादेपुर, जीयनपुर, अंजान शहीद, बनकट, गुलऊर, शिवालिक हास्पिटल, हाफिजपुर पहुंचेगा। रास्ते भर भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा।
इसके साथ ही हाफिजपुर से यह काफिला जुनेदगंज चौराहा, भंवरनाथ मंदिर, करतालपुर, बवाली मोड़, चर्च चौराहा, पंडित दीनदयालय चौराहा सिविल लाइन, कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए दोपहर डेढ़ बजे जिले के मेहता पार्क पहुंचेगा।
मेहता पार्क में जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। यहीं से आगे की रणनीति बनाई जाएगी। मेहता पार्क में दो दिन पूर्व से ही अपने नेता के स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं