4 अप्रैल तक मौसम में हो सकता है परिवर्तन
किसानों को मौसम की जानकारी रखना जरूरी।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 1 अप्रैल : हालांकि बीते दिनों में हुई बरसात से गेहूं और सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में अभी भी कृषि विशेषज्ञों ने मौसम के फिर से परिवर्तनशील रहने के संकेत दिए हैं। उल्लेखनीय है कि गेहूं की कटाई का समय आ चुका है और मंडियों में भी फसल की आमद को लेकर गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह ने मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि अभी भी अप्रैल के पहले सप्ताह में 4 अप्रैल तक मौसम के परिवर्तनशील रहने के संकेत हैं। उनके अनुसार किसानों को गेहूं की कटाई एवं खेतों में अन्य गतिविधियों के समय मौसम की जानकारी रखने का सुझाव दिया है। डा. सिंह के अनुसार 4 अप्रैल तक आसमान में बादल आते रहेंगे। इस बीच हल्की मध्यम बरसात भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण है।
कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह जानकारी देते हुए।