लॉयन इकबाल सिंह छाबड़ा सर्व सहमति से लायंस क्लब ग्रेटर फिरोजपुर छावनी के प्रधान नियुक्त किए गए
फिरोजपुर 02 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]
लायंस क्लब ग्रेटर फिरोजपुर छावनी में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी इलेक्शन कमिशन चेयरमैन एचएस बिट्टू सांगा, एके भसीन, आरपी गोयल, नंदकिशोर गूगल, लाइन खरबंदा की देखरेख में इलेक्शन करवाए गए जिसमें इकबाल सिंह छाबड़ा को सर्वसम्मति से वर्ष 2023-2024 के लिए प्रधान नियुक्त किया गया। सभी लायंस क्लब मेंबर्स ने इकबाल सिंह छाबड़ा को फूल मालाएं अर्पित कर बधाई दी। इस मौके पर प्रधान इकबाल सिंह छाबड़ा ने सभी मेंबरों को धन्यवाद दिया और विश्वास दिलाया कि वह अपनी जिम्मेदारी को तन मन धन से बिना किसी पक्षपात के पूर्ण रूप से निभाएंगे उन्होंने कहा कि मानवता के कल्याण के कार्य वह हमेशा करते रहेंगे और लायंस क्लब का मान सम्मान बरकरार रखेंगे।
जानकारी देते हुए रीजनल चेयरमैन लाइन अमरजीत सिंह भोगल ने बताया कि लायंस क्लब पूरे विश्व में लोगों की सेवा कर रहा है। इस मौके पर लॉयन इकबाल सिंह छाबड़ा के साथ लॉयन विनोद अग्रवाल, लॉयन आरपी गुप्ता, लॉयन धर्मजीत सिंह, लॉयन सुशील गुप्ता, लॉयन बिट्टू सांगा, लॉयन अश्विनी कुमार, लॉयन पंकज गुप्ता, लॉयन हरीश गुप्ता, लॉयन केके गुप्ता, लॉयन विजय गुप्ता, लॉयन ए एस भसीन, लॉयन गौरव भास्कर, लॉयन मनचंदा तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।