थाना मुबारकपुर
कूटरचित तरिके से जमीन बैनाम कराने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना– दिनांक 04.04.2023 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि ग्राम फखरूद्दीनपुर स्थित वादिनी मुकदमा के कुल 9 बिस्वा जमीन को वादिनी के पति रविन्द्र पुत्र स्व0 बदरी निवासी ग्राम फखरूद्दीनपुर जनपद आजमगढ़ से धोखाधड़ी करके कूटरचित तरीके से कूटरचित चेक देकर अभियुक्त बबलू भारती पुत्र फौजदार राम निवासी ग्राम चकतगे थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा रजिस्ट्री करा लिया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 166/2023 धारा 406/420/467/468/471 भादवि0 बनाम बबलू भारती पुत्र फौजदार राम निवासी ग्राम चकतगे थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण– आज दिनांक 04-04-2023 को उ0नि0 अखिलेश कुमार चौबे मय हमराह द्वारा मुकमदा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त बबलू भारती पुत्र फौजदार राम निवासी ग्राम चकतगे थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को उसके घर ग्राम चकतगे से समय करीब 14:10 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता – बबलू भारती पुत्र फौजदार राम निवासी ग्राम चकतगे थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग– मु0अ0सं0 166/2023 धारा 406/420/467/468/471 भादवि
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
उ0नि0 अखिलेश कुमार चौबे थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ।
का0 नीरज यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।