थाना सिधारी
मारपीट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार तथा बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
पूर्व की घटना – दिनांक 01.04.2023 को वादी मुकदमा संजीव कुमार सिंह पुत्र लाल बिहारी सिंह निवासी डुगडुगवा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि मेरे चालक सोहराब खान उर्फ अमन पुत्र स्व0 मुनीर (वाहन संख्या UP 60 AC 5772) ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर मेरे भतीजे भावेश सिंह को धक्का मार दिया। जिससे विपक्षी मेरे घर में घुसकर तोड़ फोड़ किये तथा औरतों को गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी दिये जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 135/2023 धारा 279/337/504/506/452/427 भादवि0 बनाम वाहन संख्या मोटर साईकिल UP 60 AC 5772 के चालक सोहराब खान उर्फ अमन पुत्र स्व0 मुनीर 2. मोदस्सिर 3.चन्द्रिका पुत्र अज्ञात , 4.मोनू पुत्र अज्ञात, 5.एबजेड पुत्र अज्ञात साकिनान डुगडुगवा थाना सिधारी आजमगढ़ तथा 25 अज्ञात व्यक्ति समस्त निवासीगण ग्राम डुगडुगवा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण– आज दिनांक 04.04.2023 को व0उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मुदस्सिर खान पुत्र आफताब खान निवासी डुगडुगवा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 18 वर्ष व एक बाल अपचारी को डुगडुगवा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रासिंग के पास से समय करीब 13.00 बजे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 135/2023 धारा 279/337/504/506/452/427/34 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
अभियुक्त का नाम पता –
- मुदस्सिर खान पुत्र आफताब खान निवासी डुगडुगवा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 18 वर्ष
- 01 बाल अपचारी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – - व.उ.नि. संजय कुमार सिंह थाना सिधारी आजमगढ़।
- हे0कां0 रामनिवास थाना सिधारी आजमगढ़।
- कां0 बृजमोहन थाना सिधारी आजमगढ़।