थाना गम्भीरपुर
मठ के नाम पर धोखाधड़ी कर अवैध सम्पत्ति अर्जित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना – दिनांक 17.01.2023 को वादी मुकदमा महन्त ज्ञान दास मठ समिति बाबा युवराज दास देवदत्त मठ संस्थान भवतर चक भवतर द्वारा प्रार्थनापत्र दिया गया कि ग्राम सभा भवतर मे बाबा युवराज दास देवदत्त दास मठ सस्थान के महन्त ज्ञानदास है उनकी उम्र ज्यादा होने के कारण महन्त कल्पदेव दास द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर अपने नाम का पोस्टर लगवाकर मठ के नाम पर लोगो से घूम घूम कर धन उगाही कर रहा है तथा मठ के अन्य सदस्यो से गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 21/2023 धारा 419/420/467/468/471/504/506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक 03.04.2023 को उपनिरीक्षक विजय नरायण तिवारी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंन्धित अभियुक्त महन्त कल्पदेव दास को मुहम्मदपुर में जौनपुर वाराणसी तिराहे से समय करीब 21:05 बजे गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त– कल्पदेव यादव पुत्र बुध्धू यादव निवासी भटपूरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र 51 करीब वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
- उ.नि. विजय नरायण पाण्डेय थाना गम्भीरपुर आजमगढ़।
- का0 धीरज कुमार त्रिपाठी थाना गम्भीरपुर आजमगढ़।