मेंहनगर उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी ने शिव पार्वती को स्थापित कराया
मेहनगर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी ने आवास के समक्ष नंदी के साथ शिव पार्वती की श्वेत संगमरमर की प्रतिमा को स्थापित करवाया। प्रतिमा स्थापना के पूर्व इस क्षेत्र के विद्वान ब्राह्मण श्री चन्द्रभान पाण्डेय ने मूर्ति की समस्त विधि विधान से पूजा कराई । तत्पश्चात मूर्ति को भगवान भोलेनाथ गौरेश्वर महामंडलेश्वर तीर्थ तक ढोल, नगाड़ों, के साथ परिक्रमा करते हुए विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा करते हुए शिव पार्वती को स्थापित किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ध्रुव सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष कमलेश कुमार मधुकर,पत्रकार सुधीर चन्द्र अस्थाना, दुर्गा प्रसाद सिंह, मुकेश सिंह, जय नारायण शर्मा, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विनय मिश्रा,पूर्व थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, तहसील व पुलिसकर्मी के साथ साथ क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी। मंदिर निर्माण से लेकर मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम में पत्रकार दुर्गा प्रसाद सिंह, कमलेन्द्र तिवारी और लेखपाल राधेश्याम यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षेत्रीय जनता ने उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी के इस ऐतिहासिक कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की है।