भोजीपुरा टोल प्लाजा के पॉच किलोमीटर के दायरे के अंदर क्षेत्रीय किसानों का टोल टैक्स फ्री किए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन

भोजीपुरा टोल प्लाजा के पॉच किलोमीटर के दायरे के अंदर क्षेत्रीय किसानों का टोल टैक्स फ्री किए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : भोजीपुरा टोल प्लाजा के 5 किलोमीटर के दायरे के अंदर क्षेत्रीय किसानों का टोल टैक्स फ्री किया जाना चाहिए। इसको लेकर किसान एकता संघ ने किसान नेता डॉ रवि नागर के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर किसान पंचायत मे भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान पहुंचे। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर गीता भाटी, युवा के अध्यक्ष मनीष प्रधान दर्जनों साथियों के साथ दिल्ली से पंचायत स्थल पर पहुंचे। धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरेन प्रधान ने कहा कि किसान अगर इकट्ठा होना सीख ले तो फिर टोल वालों की हिम्मत नहीं है कि वह किसानों के साथ अभद्रता कर सके। इसलिए सभी किसानों को एक साथ इकट्ठा रहना है और टोल पर हो रहे जबरन अवैध वसूली के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करना है। जब भी किसानों को आवश्यकता पड़ेगी तो किसान एकता संघ आपके न्याय की लड़ाई हर समय लड़ने को तैयार है। धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता डॉ रवि नागर ने कहा कि क्षेत्रीय किसानों को आसपास में जब जाना होता है तो टोल प्लाजा के कर्मी जबरदस्ती टोल उसूलते हैं जो किसानों का शोषण है जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की जमीन पर ही टोल बनाया गया है इसलिए क्षेत्रीय किसानों को टोल फ्री किया जाना चाहिए। किसान पंचायत में ट्रैक्टर ट्रॉली और गाड़ियों से बड़ी संख्या में गांव से किसान पंचायत में पहुंचे। किसानों की भारी भीड़ को देखकर पंचायत स्थल पर नायब तहसीलदार निरंकार सिंह पहुंचे और टोल कर्मियों से किसान नेताओं की बात कराई। किसान एकता संघ तत्काल टोल फ्री करने की मांग पर आमादा हो गए। टोल प्लाजा के मैनेजर ने अपने बड़े अधिकारियों से बात करने के लिए 3 दिन का समय मांगा। किसान इस पर तैयार नहीं हुए और तत्काल टोलफ्री करने की मांग करने लगे। इस पर नायब तहसीलदार निरंकार सिंह ने आश्वासन दिया कि हम 3 दिन के अंदर टोल कर्मियों के साथ दोबारा बात कराएंगे और समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके पश्चात ज्ञापन सौंपकर किसान एकता संघ ने किसान पंचायत समाप्त की। किसान पंचायत को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ठाकुर गीता भाटी, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ वनीष प्रधान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना, प्रदेश महासचिव सतीश बनारसी, युवा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव जगपाल सिंह यादव आदि ने भी सभा को संबोधित किया।
सभा में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष श्रीपाल नेताजी, जिला अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, तहसील अध्यक्ष श्यामपाल गुर्जर,रोशन लाल फौजी, नरेश पाल यादव, नन्हेपाल यादव, लखपत सिंह यादव, बादशाह प्रधान, अवधेश गुर्जर, मुकेश गुर्जर, दीपक पांडे आदि बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महर्षि कश्यप की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई

Wed Apr 5 , 2023
महर्षि कश्यप की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महा ऋषि कश्यप की जयंती मनाई गई,निर्वर्तमान ज़िला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप, एव निर्वतमान महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने सबसे पहले पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम शुरू किया,इसके पश्चात एक […]

You May Like

Breaking News

advertisement