थाना गम्भीरपुर
नाबालिग को बहला फुसला कर अगवा करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना – दिनांक 02.04.2023 को वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थनापत्र दिया गया कि मेरी नाबालिग पुत्री को मो. शाद पुत्र स्व0 महताब आलम निवासी खुदादादपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ बहला फुसला कर भगा ले गया जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 94/2023 धारा 363/366 भादवि व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण – आज दिनांक 05.04.2023 को उ.नि. राजबहादुर यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मो. शाद को फरिहा तिराहे से समय करीब 10:25 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–
मो. शाद खान पुत्र स्व0 महताब आलम खान निवासी खुदादादपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग–
मु.अ.स. 94/2023 धारा 363/366 भादवि व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट।
गिरफ्तारी करने वाली टीम–
- उ.नि. राजबहादुर यादव थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
- का0 धीरज कुमार त्रिपाठी थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
- का. रत्नेश प्रसाद थाना गम्भीरपुर आजमगढ़