सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा लगाया गया जुस का विशाल लंगर।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
हनुमान जन्मोत्सव पर रियल जूस का विशाल लंगर।
कुरुक्षेत्र, 6 अप्रैल : पिछले लम्बे समय से धर्मनगरी में समाजसेवा के कार्यों में जुटे सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) द्वारा संकट मोचन श्री बाला जी मन्दिर खेड़ी ब्राह्मण कुरुक्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव पर रियल जूस का विशाल लंगर लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी विनय गुप्ता ने की। उन्होंने बताया की सृष्टि पर मानवता की रक्षा और अनैतिक शक्तियों को नष्ट करने वाले राम भक्त वीर हनुमान को सभी भारत वासियो द्वारा याद किया जाता है। उनके जन्मोत्सव पर हर साल विशाल भंडारा लगाया जाता है। सेवा ट्रस्ट यूके भारत के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल व योगेश गर्ग ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से डाबर रियल जूस का अटूट भंडारा वितरित किया। उन्होंने सभी को सपरिवार हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी व कहा कि श्री राम भक्त हनुमान जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे ऐसी प्रभु से प्रार्थना है।
मंदिर समिति द्वारा इस नेक कार्य के लिए सेवा ट्रस्ट का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर विजय गर्ग, संजीव गर्ग, मुनीष मित्तल, वरूण गुप्ता, विक्की सैनी व समस्त हनुमान भक्त प्रेमी मौजूद रहे।
सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के जूस भंडारे के अवसर पर सदस्य एवं अन्य लोग।