विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रश्तनोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय स्नातकोत्तर क्रिया शरीर विभाग और विश्व आयुर्वेद परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य सब के लिए विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना द्वारा भगवान धन्वंतरि के चरणों में पुष्पअर्पित कर की गई। मंच का संचालन क्रिया शरीर विभाग के पीजी स्कॉलर द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना ने कहा कि पुरे विश्व में सात अप्रैल को स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका मकसद नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस बार विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस दिन को सभी के लिए स्वास्थ्य की थीम के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। जिससे विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरती है और वह जीवन के हर मुश्किल क्षणों का सामना करने के लिए तैयार रहता है। इसलिए समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन होते रहना चाहिए। विश्व आयुर्वेद परिषद् के राष्ट्रीय शिक्षक प्रकोष्ठ के सह प्रमुख प्रो. वेद्य डॉ. पीसी मंगल ने सभी को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान समय में गलत खानपान की आदतों के चलते देश की अधिकतर जनसंख्या कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से जुझ रही है। अच्छा स्वास्थ्य बेहद जरूर है। अगर व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ होगा, तो वह मानसिक रूप से भी मजबूत बनेगा। जिससे स्वस्थ समाज का अवश्यक रूप से निर्माण होगा। कार्यक्रम के अन्त में प्रशन्त्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम सुश्रुत द्वितिय चरक और तृतीय स्थान टीम अग्निवेश का रहा। तीनों टीमों को प्रशस्ती पत्र के साथ ही मेडल भी दिया गया। इस अवसर पर डॉ. सचिन शर्मा, डॉ. मनीषा खत्री, डॉ. शुभा कौशल, पीजी स्कॉलर डॉ.यामिनी, डॉ. अनु, डॉ. अंजली, डॉ. मोनू, डॉ. मोहित और डॉ. निलम मौजूद रही।