उरुवा में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम।

उरुवा में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम।

सामुहिक विवाह 43 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे।
खजनी विधायक संत प्रसाद सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिए

गरीब कन्याओं की नहीं रूकेगी शादी -प्रमुख बबलू तिवारी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को विकास खण्ड परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक साथ 43गरीब कन्याएं दाम्पत्य सूत्र बन्धन में बंध गयीं,और सात जन्मों तक साथ रहने का बचन लिया। शासन द्वारा उन्हें उपहार भी दिये गये।
मुख्य अतिथि 325 विधान सभा संत प्रसाद विधायक ब्लॉक प्रमुख बबलू तिवारी ने नवदम्पति जोड़ों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब कन्याओं को भी समाज में जीने का हक दिया है। दहेज के बिना किसी निर्धन बेटी की शादी नहीं रुकेगी। विधायक संत प्रसाद ने नव दंपतियों को मां बाप की खुब सेवा करने एवं परिवार को व्यवस्थित ढंग से चलाने की नसीहत भी दी।
भाजपा महादेवा मंडल महा मंत्री अजय ओझा ने कहा कि गरीब परिवार के लिए सरकार की यह योजना बहुत बड़ी सौगात है ।कोई भी गरीब आदमी अपनी कन्या की शादी अब आसानी से कर सकता है। दांपत्य सूत्र में बांधने वाले कुरैशा बानो मुकीमपुर का निकाह इजहार (फुरकान) से हुआ, एवं श्रीदेवी -टिकोरी संग,सविता- नियर लाल संग, मनीषा -रामबदन संग, नेहा -जितेंद्र कुमार संग, रेनू- फूलचंद संग सहित 43जोड़ें दांपत्य सूत्र में बंधे। अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी भईया लाल ने की।कार्यक्रम का संचालन समाज कल्याण अधिकारी जयचंद ने किया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत सहायक विकास अधिकारी सकिल अंसारी, एपीओ आनंद कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी अलख निरंजन मिश्रा, नीरज दुबे गणेशशुक्ला प्रधान अध्यक्ष सचिव केएम दास , उमेश प्रसाद, गोविंद, कृष्ण मोहन यादव , देवी देव, बृजभूषण त्रिपाठीआलम अंसारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्मचारियों को हर 5 घंटे के बाद देना होगा आधे घंटे का ब्रेक,12 घंटे की होगी नौकरी- 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम

Sat Mar 13 , 2021
कर्मचारियों को हर 5 घंटे के बाद देना होगा आधे घंटे का ब्रेक,12 घंटे की होगी नौकरी- 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम 1 अप्रैल 2021 से आपकी ग्रेच्युटी, पीएफ और काम के घंटों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और भविष्य निधि (पीएफ) मद में […]

You May Like

advertisement