सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह रविवार को।

सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह रविवार को।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

कुरुक्षेत्र :- सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार 14 मार्च को कुरुक्षेत्र के मल्टी आर्ट कचरल सेंटर में महिला शक्ति सम्मान-2021 समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इसे लेकर महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संतोष दहिया के नेतृत्व में तैयारियां की जा रही हैं।
प्रोफेसर संतोष दहिया ने बताया कि समाज को समर्पित संघर्षशील महिलाओं को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा महिला खाप प्रतिनिधियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा देश के अन्य राज्यों से भी महिला प्रतिनिधि शिरकत करेंगी। उन्होंने कहा कि आज की नारी घर से लेकर समाज के अन्य दायित्वों को बखूबी निभा रही है। दहिया ने कहा कि महिला सम्मान के बिना समाज का विकास होना संभव नहीं है। हर नागरिक को हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। नारी की योग्यता, संघर्ष, प्रतिभा को छुपाया नहीं जा सकता। समता और समानता के लिए राष्ट्रहित में महिलाओं का आगे बढऩा आवश्यक है। हालांकि आज भी महिलाओं का शोषण और उनके साथ अत्याचार होना दुर्भाग्यपूर्ण है। महिलाओं के खिलाफ अपराध पर रोक अब भी बहुत बड़ी चुनौती है। समय आ गया है कि महिलाओं को आगे बढ़कर काम करना होगा और अपनी मर्यादा की सुरक्षा स्वयं करनी होगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेल मंत्री पीयूष गोयल जी के सपने को साकार करते हुए

Sat Mar 13 , 2021
रेल मंत्री पीयूष गोयल जी के सपने को साकार करते हुए इज्जत नगर रेलवे मंडल के रुद्रपुर स्टेशन से एक ट्रेन ब्रिटानिया नेस्ले और डाबर के फूड प्रोडक्ट्स को लेकर कोलकाता के लिए रवाना हुई यह ट्रेन शहर के ट्रांसपोर्टर आर एस लॉजिस्टिक के माध्यम से रवाना हुई इज्जतनगर रेलवे […]

You May Like

advertisement