श्री पंचमुखी बालाजी धाम में हुआ महारुद्राभिषेक।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161–91877
“हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा मंदिर प्रांगण- महाकाल रूप के हुए दर्शन”
हिसार :- हिसार के चौधरीवास गाँव स्थित श्री पंचमुखी बालाजी धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक का प्रारंभ दरबार मे पूजन व शिव विवाह कथा से किया गया। भक्त शिव भोलेनाथ के दर्शन हेतु दरबार मे हाजरी लगाने सुबह से आने शुरू हो गए व अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। रुद्राभिषेक के पश्चात दरबार में पूज्य भाईजी श्री मोनुजी जोशी व भक्तों द्वारा भोलेनाथ के भजन कीर्तन से रिझाया गया व भव्य एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। जिसके बाद संध्या विशेष आरती की गई व प्रसाद वितरण किया गया। पूज्य भाईजी द्वारा रुद्राभिषेक का महत्व बताते हुए श्री मोनु भाईजी ने बताया कि इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक करने से शनिदेव, राहु और चंद्रमा की जीवन पर पड़ रही अशुभ दशा से मुक्ति मिलती है। भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से सभी प्रकार के ग्रह दाेष भी दूर हाे जाते हैं। जिसका वर्णन शिवपुराण आदि ग्रंथों में स्वयं भगवान द्वारा भी बताया गया है। अतः भगवान श्री रामचन्द्र भी भोलेनाथ का अभिषेक विजय प्राप्ति के लिए करते हैं।भोलेनाथ अपने सच्चै भक्त की सूक्ष्म पूजा मात्र से ही प्रसन्न हो जाते है व मनचाहा वरदान दे देते है।इस अवसर पर समिति सदस्य उपस्थित रहे।
श्री पंचमुखी बालाजी धाम में हुआ महारुद्राभिषेक।