सौरीख थाना अध्यक्ष का संगठन के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
सौरीख: पत्रकार सहायता एसोसिएशन के जिला संरक्षक कुंवर देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सौरिख थाना अध्यक्ष पूनम अवस्थी को मिठाई खिलाकर व पुष्प भेंट कर सम्मानित किया और थाना अध्यक्ष को भरोसा दिलाया की हमारा संगठन हमेशा महिलाओं के प्रति सम्मान करता आया है यह हमारा सौभाग्य है की हमको थाना अध्यक्ष के रूप में एक महिला को कन्नौज प्रशासन ने जो सम्मान दिया है हम संगठन के सभी पदाधिकारी कन्नौज जनपद के पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद करते हैं हमारे संगठन ने हमेशा महिलाओं की आवाज को बुलंद करने का काम किया है हमारे संगठन में जुड़े हुए सभी पत्रकार हर पीड़ित महिला की आवाज को गंभीरता से उठाते आए हैं इसी क्रम में सौरिख थाना अध्यक्ष पूनम अवस्थी ने पत्रकारों का हमेशा सम्मान करने की बात कही और कहा की जहां अपराध को रोकने में प्रशासन की अहम भूमिका होती है वही उसको उजागर करने के लिए पत्रकारों की भी बड़ी जिम्मेदारी होती है इसलिए हम सभी पत्रकारों से अपील करते हैं की अपराधों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन का हमेशा साथ दें! इस मौके पर मुजीब हुसैन (राजू) बादाम सिंह पुष्पेंद्र सिंह बैश आलम अकील आदि लोग मौजूद रहे