सैक्टर 30 में सामुदायिक केंद्र और मंदिर के लिए विधायक के साथ सैक्टर 30 के लोग हुडा मुख्य प्रशासक से मिले।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर 30 ने विधायक एवं मुख्य प्रशासक का धन्यवाद किया।
कुरुक्षेत्र, 9 जून : रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर 30 के प्रधान प्रतिनिधि डा. केवल कृष्ण, जय किशन शर्मा, तेजपाल सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने सैक्टर 30 में सामुदायिक केंद्र और मंदिर के स्थान के लिए थानेसर के विधायक सुभाष सुधा के नेतृत्व में एच.एस.वी.पी. (हुडा विभाग) के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी आई.ए.एस. को मांग पत्र सौंपा।
इस मौके पर मांग पत्र के माध्यम से सामुदायिक केंद्र और मंदिर की जगह के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई। विधायक सुभाष सुधा ने मुख्य प्रशासक के समक्ष अपनी बात रखी तथा उन्होंने अपनी सहमति प्रकट की।
अजीत बालाजी जोशी ने कहा कि इस मांग पत्र पर शीघ्र ही कार्यवाही होगी और सैक्टर वासियों के लिए जल्द ही मंदिर के लिए स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक केंद्र के लिए स्थान निर्धारित किया हुआ है। उसमें जो भी समस्या आ रही है उसको दूर किया जाएगा।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर 30 के प्रधान प. सुरेश कुमार एवं अन्य पदाधिकारी सैक्टर 30 के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मुख्य प्रशासक से बातचीत करते हुए डा. केवल कृष्ण, जय किशन शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण शर्मा एवं तेजपाल सिंह ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर 30 की तरफ से विधायक सुभाष सुधा का धन्यवाद किया।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर 30 के लोग विधायक सुभाष सुधा के साथ।