थाना देवगाँव
चाकू दिखाकर रंगदारी माँगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण-
दिनांक 10.06.2023 को वादी भोला मौर्या पुत्र हनुमान मौर्या ग्राम रणमो थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त साजन कुमार पुत्र दया राम भास्कर निवासी अहरौली थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी की दुकान पर जाकर वादी के सीने पर चाकू सटाकर जान का भय दिखाते हुए, गाली गुप्ता देते हुए 5000 रूपये रंगदारी मांगा गया। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 251/2023 धारा धारा 386,504 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनांक 11.06.2023 को उ0नि0 शिवसागर यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त साजन कुमार पुत्र दया राम भास्कर निवासी अहरौली थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ को उसके घर से समय करीब 09.30 बजे गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 01 अदद चाकू बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीयु न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 251/2023 धारा 386,504 भा0द0वि0 थाना देवगाँव आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तः-
साजन कुमार पुत्र दया राम भास्कर निवासी अहरौली थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
- उ0नि0 शिवसागर यादव चौकी प्रभारी पल्हना थाना देवगाँव आजमगढ़
- हे0का0 गुलाब यादव थाना देवगाँव आजमगढ़