थाना गम्भीरपुर
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना-
दिनांक 10.06.2023 वादिनी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त आकाश पुत्र सुखलाल साकिन लहबरिया थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ द्वारा वादिनी को शादी का झांसा उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा 75000 रूपय नगद व एक सोने की चैन भी ले लिया गया लेकिन अब शादी से इन्कार किया जा रहा है। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 182/23 धारा 376/406 भादवि बनाम अभियुक्त उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनांक 11.6.23 को थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्या मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त आकाश पुत्र सुखलाल निवासी लहबरिया थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ को फरिहा जाने वाले तिराहे पर सैनिक ढाबे के पास से समय करीब 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
आकाश पुत्र सुखलाल निवासी लहबरिया थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास
मु.अ.स. 185/23 धारा 376/406 भादवि थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम
थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
HC इन्द्रपाल यादव थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का.अमित यादव थाना गम्भीरपुर आजमगढ़